चित्रकूट के सद्गुरु पब्लिक स्कूल से 12 दिनों पहले अपहृत हुए दो जुड़वा भाई श्रेयांश और प्रियांश की हत्या का मास्टरमाइंड पदम शुक्ला बीजेपी नेताओं का करीबी बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार आरोपी बीजेपी संगठन महामंत्री चंद्रशेखर द्विवेदी का करीबी है. आरोपी पदम कांत शुक्ला को बीजेपी के साथ ही आरएसएस के नेताओं का भी करीबी माना जा रहा है. फेसबुक पर आरोपी पदम कांत शुक्ला ने यूपी, एमपी, चित्रकूट के स्थानीय बीजेपी नेताओं और आरएसएस नेताओं के साथ फोटो पोस्ट की है.
आरोपी यूपी के बाहुबली राजा भैया के भी संपर्क में भी रहता था. बड़े नेताओं का संरक्षण होने की वजह से पदम शुक्ला से स्थानीय पुलिस डरती थी.
बता दें कि 12 फरवरी को सतना में एक स्कूल बस से इन दो बच्चों का अपहरण किया गया था. बच्चों का नाम देवांश और प्रियांश है. सूत्रों के मुताबिक, अपहरणकर्ताओं ने बच्चों के पिता से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी, जिसके बाद पिता ने उन्हें 20 लाख रुपये दे भी दिया था, लेकिन शनिवार रात बच्चों के शव उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बबेरू इलाके के पास यमुना नदी में मिले.