Wednesday, March 4, 2020

नंदू गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार,

अहमदबाद  पुलिस ने अंतर प्रांतीय बीड़ी  चोर गिरोह के सरगना और नंदू गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बीड़ी  चोर गिरोह का सरगना योगेश उर्फ़ नंदू लाडनूं  से आकर किराए पर कमरा लेकर बीड़ी  चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था. वहीं नंदू गैंग के बदमाशों पर अहमदाबाद  जिले में बीड़ी  न देने पर गुरु जी  को गोटी  मारने का आरोप है.

रेलवे ने कैंसिल कीं 550 से ज्यादा ट्रेनें, सफर से पहले यहां चेक करें लिस्ट

( विष्णु त्रिपाठी की रिपोर्ट )
भारतीय रेलवे ने आज यानी गुरुवार को 550 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल कर दी हैं. जिसमें कई गाड़ियों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि कुछ गाड़ियां पूरे दिन के लिए कैंसिल की गई हैं. इसके अलावा, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है.
भारतीय रेलवे की तरफ से हर रोज कैंसिल की गई सैकड़ों ट्रेनों की लिस्ट जारी की जाती है. ऐसे में ट्रेन में सफर पर निकलने से पहले एक बार चेक कर लेना चाहिए कि जिस ट्रेन से आपको यात्रा करनी है कहीं वो कैंसिल तो नहीं है.
13 फरवरी 2020 की बात करें को रेलवे ने आज 550 से ज्य़ादा ट्रेनें कैंसिल की हैं. जिसमें जनशताब्दी, सुपरफास्ट, मेल एक्सप्रेस,स्पेशल ट्रेनें और पैंसेंजर गाड़ियां शामिल हैं. गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक 397 ट्रेनें पूर्ण रूप से जबकि 171 ट्रेनें आंशिक रूप से कैंसिल की गई हैं. वहीं 27 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है.

Wednesday, December 25, 2019

Reliance Jio का न्यू इयर 2020 ऑफर: 'अनलिमिटेड' डेटा-कॉलिंग, जानें 5 बड़ी बातें

( विष्णु त्रिपाठी की रिपोर्ट )
साल 2020 आने को है और रिलायंस जियो इसी को ध्यान में रखते हुए एक नया ऑफर ले आई है। देश की दिग्गज टेलिकॉम कंपनी जियो ने 2020 Happy New Year ऑफर की शुरुआत की है। ऑफर की खास बात है कि साल 2020 के लिए लाए गए इस प्लान की कीमत भी 2020 रुपये रखी गई है। यहां हम आपको Reliance Jio के हैपी इयर ऑफर में मिल रहे डेटा-कॉलिंग बेनिफिट्स और वैलिडिटी समेत पांच बड़ी बातें बताने जा रहे हैं।
क्या है रिलायंस जियो का 2020 Happy New Year ऑफर?
2020 रुपये की कीमत वाला यह प्लान 'अनलिमिटेड' सर्विस के साथ आता है। इसकी वैलिडिटी एक साल की है। 2020 हैपी न्यू इयर ऑफर में रिलायंस जियो अनलिमिटेड कॉलिंग (जियो से जियो पर अनलिमिटेड, नॉन-जियो के लिए 12000 FUP मिनट्स) के साथ, हर रोज 1.5जीबी डेटा और 100 एसएमएस की सुविधा देती है। इस तरह इसमें 365 दिन के लिए कुल 547.5 GB डेटा मिल जाता है। अन्य प्लान की तरह इसमें भी जियो ऐप्स का सब्सक्रिप्शन साथ में आता है।
कब से शुरू हो रहा प्लान?
कंपनी का कहना है कि यह ऑफर लिमिटेड पीरियड के लिए ही है। ग्राहक इसका फायदा 24 दिसंबर से ही ले सकते हैं।
किन यूजर्स के लिए है यह प्लान?
यह प्लान स्मार्टफोन और जियो फोन दोनों तरह के यूजर्स के लिए है। स्मार्टफोन यूजर्स को 2020 रुपये में एक साल के लिए 'अनलिमिटेड' सर्विस की सुविधा मिलती है। वहीं, जो यूजर्स जियो फोन का इस्तेमाल करना चाहते हैं उन्हें 2020 रुपये में एक साल के लिए 'अनलिमिटेड' सर्विस के अलावा एक जियो फोन मुफ्त भी दिया जाएगा।
क्या इसे लेना फायदेमंद?
इससे पहले कंपनी के एक साल वाले प्लान की कीमत 2199 रुपये थी। हालांकि, इस नए ऑफर में आपको यही सुविधाएं 2020 रुपये (पुराने प्लान से 179 रुपये कम) में मिल रही हैं।
इसी के जैसा जियो का दूसरा प्लान
बता दें कि टैरिफ कीमतें बढ़ाए जाने के बाद रिलायंस जियो ने 2199 रुपये का प्लान पेश किया था। 365 दिन वाले इस प्लान में भी 1.5जीबी डेटा, जियो से जियो पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 12000 नॉन जियो मिनट्स मिलती थीं।

आयुष्मान भारत योजना के लिए कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन ? कितना मिलेगा पैसा ?

( विष्णु त्रिपाठी की रिपोर्ट )

आयुष्मान भारत योजना या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारत सरकार की एक स्वास्थ्य योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लोगों खासकर बीपीएल धारक को स्वास्थ्य बीमा मुहैया कराना है। 
इस योजना के अन्तर्गत आने वाले प्रत्येक परिवार को 5 लाख रुपये तक का कैशरहित स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जा रहा है। 
 
एक आंकड़े के मुताबिक, 10 करोड़ बीपीएल धारक परिवार समेत लगभग 50 करोड़ लोग इस योजना का प्रत्यक्ष लाभ उठाने की दिशा की ओर अग्रसर हैं। इसके अलावा बाकी बची आबादी को भी इस योजना के अन्तर्गत लाने की योजना है।
 
आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 14 अप्रैल 2018 को बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती के दिन छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से आरम्भ किया था। जबकि अंत्योदय के स्वप्नद्रष्टा पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जन्मतिथि 25 सितंबर 2018 से प्रधानमंत्री मोदी द्वारा ही इस योजना को पूरे देश में लागू कर दिया गया है।
इस योजना में दो प्रमुख तत्व शामिल हैं:- एक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा योजना, जो अब आयुष्मान भारत योजना में तब्दील हो चुकी है, के तहत सरकार 10 करोड़ गरीब और कमजोर परिवारों के लगभग 50 करोड़ लाभार्थियों को कवर कर रही है। यह हर परिवार के लिये, प्रति वर्ष 5 लाख रुपये के मुल्य के लिए माध्यमिक और तृतीयक स्तर पर अस्पताल में देखभाल के लिये कवरेज प्रदान करती है। 
इस योजना के लाभ पूरे देश में कहीं भी पैनल में शामिल निजी या सरकारी अस्पतालों में लिए जा सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत आने वाले लाभार्थी को देश भर के किसी भी सार्वजनिक या निजी अस्पताल से कैशलेस लाभ लेने की अनुमति है।
 
एस.ई.सी.सी डेटाबेस में दिए गए मानदंड के आधार पर यह तय किया गया है कि किसे इस योजना का लाभ उठाने का हक है। यह योजना लगभग 10.74 करोड़ गरीब, वंचित ग्रामीण परिवारों और विस्तृत शहरी कर्मचारियों के परिवारों को लक्षित कर रहा है। यह परिवार एस.ई.सी.सी. डेटाबेस, जिसमें गांवों और शहरों दोनों के डेटा शामिल हैं, के मुताबिक तय होंगे। यह लगभग सभी माध्यमिक और कई तृतीयक अस्पतालों को कवर करता है, एक नकारात्मक सूची को छोड़कर।
दूसरा, कल्याण केंद्र, इस योजना के तहत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र में प्रदान की जाने वाली निम्न सेवाओं को भी शामिल किया गया है: जैसे, गर्भावस्था देखभाल और मातृ स्वास्थ्य सेवाएं, नवजात और शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, बाल स्वास्थ्य, जीर्ण संक्रामक रोग, गैर संक्रामक रोग, मानसिक बीमारी का प्रबंधन, दांतों की देखभाल, बुजुर्ग के लिए आपातकालीन चिकित्सा, आदि।
 
एक प्रारंभिक आंकड़े के मुताबिक, आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य बीमा का लाभ लेने वालों की संख्या 20 लाख के पार निकल गई है। कुल मिलाकर अब तक 3.07 करोड़ लाभार्थियों को योजना के तहत ई-कार्ड जारी किए गए हैं। इस योजना की देखरेख करने वाली एजेंसी राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) के मुताबिक, इस योजना के लागू होने के पहले 200 दिनों में पीएम-जेएवाई के तहत 20.8 लाख से अधिक गरीब लोग लाभान्वित हुए। 
 
इसके तहत चिकित्सा बीमा की इस योजना के तहत इन लोगों को 5,000 करोड़ रुपए के इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई। हालांकि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के प्रयासों से यह खर्च 2,760 करोड़ रुपए रहा। 
इस योजना के तहत अब तक 3.07 करोड़ लाभार्थियों को पीएम-जेएवाई का ई-कार्ड जारी किया गया है। इसी योजना के तहत 15,400 अस्पताल को भी जोड़ा गया है, जिनमें से 50 प्रतिशत निजी अस्पताल हैं। सच कहा जाए तो 'आयुष्मान भारत' योजना निजी अस्पतालों और बीमा कंपनियों के लिए संजीवनी बन चुकी है। प्रख्यात अमेरिकी उद्योगपति बिल गेट्‍स ने भी आयुष्मान भारत योजना की तारीफ की है।
 
सरकार इस योजना के माध्यम से गरीब, उपेक्षित परिवार और शहरी गरीब लोगों के परिवारों को स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराना चाहती है। क्योंकि सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना 2011 के हिसाब से ग्रामीण इलाके के 8.03 करोड़ परिवार और शहरी इलाके के 2.33 करोड़ परिवार आयुष्मान भारत योजना के दायरे में आ रहे हैं। जबकि इस योजना के दायरे में लगभग 50 करोड़ लोग आएंगे।

पीएम किसान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन फिर शुरू, हर साल मिलेंगे 6,000 रुपये

( विष्णु त्रिपाठी की रिपोर्ट )
अगर आपने अभी तक प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं और 6,000 रुपये सालाना पाएं। कॉमन सर्विस सेंटर पर नए नाम जुड़ना शुरू हो गया है। इस योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों को हर साल 6,000 रुपये तीन किस्तों में मिलेगी। सरकार के इस योजना का लाभ करीब 12 करोड़ किसानों को मिलेगा।
3 लाख कॉमन सर्विस सेंटर बनाए गए हैं
रजिस्ट्रेशन में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो, इसके लिए पूरे देश में 3 लाख कॉमन सर्विस सेंटर बनाए गए हैं। जिन किसानों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे नजदीकी सेंटर जाकर नाम जुड़वा सकते हैं।
अब तक केवल 7 करोड़ रजिस्ट्रेशन
सरकार का लक्ष्य इस योजना से 14 करोड़ किसानों को लाभ पहुंचाना है। अगर किसी किसान का रजिस्ट्रेशन पहले से हो चुका है, लेकिन वह किसी तरह का बदलाव चाहता है तो वह भी सर्विस सेंटर जा सकता है। अब तक इस योजना के तहत केवल 7 करोड़ किसानों का ही रजिस्ट्रेशन हुआ है।