मार्केट एक्सपर्ट विष्णु त्रिपाठी ने टॉप पिक के तौर पर सिम्फनी का शेयर चुना है और इसमें लंबी अवधि के नजरिए से खरीदारी की सलाह दी है। उनका मानना है कि 1 साल की अवधि में सिम्फनी के शेयर में 2,000 रुपये तक का भाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल सिम्फनी का शेयर 1,420 रुपये के पास कारोबार कर रहा है।
सुदीप बंदोपाध्याय ने बताया कि कूलर की डिमांड बढ़ने से सिम्फनी के आय की ग्रोथ बढ़ी है। कंज्यूमर ड्युरेबल्स की खरीदारी के लिए फाइनेंस के विकल्प बढ़ गए हैं जिससे सिम्फनी को फायदा संभव है। साथ ही कंपनी ने इनोवेटिव प्रोडक्ट भी बाजार में उतारे हैं। कंपनी का डिस्ट्रिब्यूशन भी बढ़ा है। डिस्ट्रिब्यूशन बढ़ने से कंपनी का मार्केट शेयर बढ़ा है।
No comments:
Post a Comment