बाराबंकी: राम मंदिर का मुद्दा पूरी तरह से गरमा गया है. JDU (जनता दल यूनाइटेड) नेता शरद यादव ने बाराबंकी में राम मंदिर के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि राम मंदिर में उनकी कोई आस्था नहीं है, वे केवल जिंदा इंसानों की पूजा करते हैं. प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उनका काम घंटा बजाना है, इसलिए वे घंटा बजाएं. इनलोगों को संविधान से कोई मतलब नहीं है. राम मंदिर के नाम पर लोगों को गुमराह किया जा रहा है. शरद यादव पार्टी के कार्यकर्ताओं से मिलने बाराबंकी पहुंचे थे.
अपने बयानों पर सफाई देते हुए शरद यादव ने कहा कि संविधान में कहीं भी इसका जिक्र नहीं है. जब, संविधान में ही उसका जिक्र नहीं किया गया है तो मैं उनकी पूजा क्यों करूं ? भारतीय संविधान में इन बातों का कोई मतलब नहीं है.
No comments:
Post a Comment