Tuesday, August 10, 2010


ये हैं देश की टॉप 10 खिलाड़ी हसीनाएं..






  खेल वेबसाइट स्पोर्ट्स क्रीड़ा डॉटकाम ने देश में दस सबसे ज्यादा ग्लैमरस महिला खिलाड़ियों के लिए एक सर्वे किया और उसमें 18 वर्षीय दीपिका पल्लीकल ने खूबसूरती के लिहाज से बाजी मार ली। खूबसूरती और ग्लैमर में विश्व की नंबर दो बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल और देश की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा पर भारी पड़ी। आइए एक नजर डालते हैं देश की उन खुबसूरत खिलाड़ियों की सूची पर-


 
दीपिका पल्लीकल- 21 सितम्बर 1991 को चेन्नई में जन्मी दीपिका स्क्वैश के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत मात्र 6 साल की उम्र में की थी। मौजूदा रैंकिंग के अनुसार वे विश्व में 35वें स्थान पर काबिज हैं। वहीं देश में खुबसूरती के मामले दीपिका नंबर वन बन गई है।
प्रतिमा सिंह- दिल्ली युनिवर्सिटी से पढ़ी प्रतिमा के प्रतिभा के क्या कहने। आज तक कई प्रतिस्पर्धाओं में सबसे बेहतरीन खिलाड़ी पुरस्कार जीत चुकीं प्रतिमा आज देश के राष्ट्रीय महिला बास्केट बॉल टीम की मेम्बर है।
शिखा टंडन- तैराकी में कई स्तरों पर देश का नाम ऊंचा कर चुंकी शिखा टंडन 2004 ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली अकेली तैराक थी। वे 2005 में अर्जुन पुरस्कार भी जीत चुकी है। उनके नाम 7 नेशनल रिकार्ड दर्ज हैं।
तानिया सचदेवा- दिमाग और खुबसूरती का बेहतरीन संगम। महज 8 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय खिताब जीतने वाली तानिया ने अपनी उच्च शिक्षा वैंकटेश्वर कॉलेज (डीयू) से हासिल की थी। वे 2009 में अर्जुन अवार्ड जीत चुकी हैं।
सायना नेहवाल- एक ऐसा नाम जिसे किसी पहचान की जरुरत नहीं। विश्व में नंबर दो महिला बैंडमिंटन खिलाड़ी सायना ने लगातार वर्ल्ड सीरीज जीतकर देश का नाम तो ऊंचा किया है। साथ ही रैंप पर चलने के मौकों को भी नहीं गवाया है।
सोनिका कालीरमण- वे देश की एक मात्र महिला पहलवान है जिसने एशियन गेम्स में भारत को प्रतिनिधित्व किया है। हरियाणा में जन्मी सोनिका ने खतरों के खिलाड़ी रियाल्टी शो में भी हिस्सा ले चुकी हैं।
ज्वाला गुट्टा- हाल के दिनों में सूर्खियों में बनी रही ज्वाला देश के बेहतरीन बैडमिंटन खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 7 बार नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीता है।
शर्मिला निकोलेट- एक बेहतरीन गोल्फ खिलाड़ी जिसने कुछ दिनों पहले ही महिला प्रोफेशनल गोल्फ टूर जीतकर लौटी हैं।
शिखा ओबराय- भारत-अमेरिकी परिवेश में पली बढ़ी इस टेनिस खिलाड़ी ने मात्र 6 साल की उम्र में रैकेट पकड़ना सीख लिया था। उन्होंने 2004 में यू एस ओपन में हिस्सा लेकर अपने करियर का पहला ग्रेंड स्लेम खिताब खेला था।
देश पहली महिला टेनिस खिलाड़ी जिसने किसी ग्रांड स्लेम प्रतियोगिता के चौथे रांउड तक पहुंची। कुछ महीने पहले ही पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह करने के बाद भले ही उनके खेल में गिरावट आई हो पर आज भी उनके दीवानों की कोई कमी नहीं।

No comments:

Post a Comment