टोटके : क्या आप चाहते हैं लहलहाते बाल
अगर आपके बाल बहुत ज्यादा झड़ते हैं तो एक प्रयोग हम आपको बता रहे हैं। यह सिद्ध प्रयोग है और इसके करने से निश्चित ही आपको लाभ भी मिलेगा। बाजार से एक मोती शंख खरीद लें। एक दिन पहले इसमें साफ पानी भरकर रख लें। इस पानी में बाहरी धूल-मिट्टी न लगने पाए। अगले दिन इस पानी को अपने बालों में तेल की तरह लगाएं और सूखने दें। पानी लगाते समय इस मंत्र का जाप करें :
।। ऊँ ह्रीं ह्रीं श्रीं ह्रीं ह्रीं ऊँ।।
इसके बाद अपना सिर धो लीजिए। थोड़े दिन यह प्रयोग करने से ही आपको अपने बालों में फर्क महसूस होने लगेगा।
No comments:
Post a Comment