अभिनेत्री बुलॉक इनकम में टॉप पर
लास एंजेलिस। सांड्रा बुलॉक हॉलीवुड में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री हैं। फोब्र्स पत्रिका के मुताबिक बुलॉक ने जून तक पिछले 12 महीनों के दौरान 5.6 करोड़ डॉलर कमाए हैं।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों की सूची में बुलॉक ने रीसी विदरस्पून और कैमरून डियाज को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। विदरस्पून और डियाज दोनों ने ही 3.2 करोड़ डॉलर की कमाई की है।
जेनिफर एनिस्टन 2.7 करोड़ डॉलर की कमाई कर चौथे स्थान पर हैं। सूची में शामिल अन्य अभिनेत्रियां हैं सराह जेसिका पार्कर (2.5 करोड़ डॉलर), जूलिया रॉबट्र्स (दो करोड़ डॉलर), एंजेलिना जोली (दो करोड़ डॉलर), ड्रयू बैरीमोर (1.5 करोड़ डॉलर), मर्ली स्ट्रीप (1.3 करोड़ डॉलर) और क्रिस्टीन स्टीवर्ट (1.2 करोड़ डॉलर)।
No comments:
Post a Comment